बकरियां चराने गया वृद्ध, लाश जगंल में लटकती मिली

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पोहा में एक वृद्ध ने फांसी लगा ली। बताया जाता है कि वृद्ध घर से रोज की तरह बकरियां चराने के लिए जंगल में गया हुआ था जहां उसने पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां घटना स्थल का मुआयना करने के बाद मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम पोहा के जंगल में एक वृद्ध फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। जिस पर पुलिस मौके पर गई और वहां घटना स्थल का मुआयना किया जहां पुलिस को शराब, नमकली, सब्जी रोटी मिली। पुलिस ने लाश को पेड़ से उतरवाया। पुलिस ने लाश की शिना ती के लिए लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मृतक नारायणसिंह पुत्र हल्के कुशवाह 50 वर्ष ग्राम पोहा का रहने वाला है। जिस पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।

परिजन सूचना मिलते ही तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए जहां मृतक के पुत्र कमलसिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रविवार की दोपहर घर से बकरियां चराने की कहकर निकले थे लेकिन शाम तक वापस नहीं आए। पुलिस ने लाश को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!