शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अस्पताल चौराहे से एक युवक की बाइक चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। विवेक पुत्र गोविंदसिंह यादव निवासी ठकुरपुरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 1 दिसंबर को रात के समय अपनी बाइक से अस्पताल चौराहा किसी काम से आया था।
उसने अपनी बाइक को चौराहे पर रख दिया और किसी से मिलने चला गया लेकिन जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी जिस पर असपास के दुकानदारों से पूछा लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विदित हो कि इन दिनों शहर में बाईक चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं लग रही है। प्रति दिन चोर शहर में से एक बाईक को निशाना बना रहे है। साथ ही पूरे जिले मेें इन बाईक चोरों का आंतक बरफ रहा है उसके बावजूद भी पुलिस इन आरोपीयों तक नहीं पहुंच पा रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।