शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम डगपीपरी में पति ने पत्नी की शराब के लिए रुपए न देने पर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कल्पना पत्नी धर्मेन्द्र धाकड़ निवासी ग्राम डगपीपरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका पति धर्मेंद्र शराब पीने का आदि है।
बीते रोज रात के समय वह घर पर आया और शराब के लिए रुपए मांगे, जिस पर उसे रुपए देने से मना किया तो उसने मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद महिला अपने परिजनों के पास गई और सारे घटनाक्रम के बारे में बताया। जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गईँ।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।