शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में रहने वाली एक 62 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों ने लाठियों से मारपीट कर दी और उसे जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त वृद्धा की रिपोर्ट पर से आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506, 34 सहित 3 (1), (द), (ध), 3, (2), व्ही, एससीएसटी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
कल सुबह पीडि़ता सरजूबाई पत्नि सोनीराम कोरी उम्र 62 वर्ष निवासी विजय ट्रेक्टर एजेंसी जवाहर कॉलोनी के घर के बाहर कल सफाईकर्मी नाली साफ कर रहे थे उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी जगदीश शर्मा, भोलू शर्मा और राधाबाई शर्मा ने सफाईकर्मी को वहां सफाई करने से रोक दिया।
आरोपियों ने पीडि़ता को जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दी। बाद में तीनों ने मिलकर पीडि़त वृद्धा की लाठियों से मारपीट कर दी। जिससे उसके यहां चोटें आ गईं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।