शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले फतेहपुर चौराहे के पास बुधवार की शाम एक युवक की तीन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत पीडि़त युवक ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार मयंक पुत्र ओमप्रकाश धाकड़ निवासी हरिजन थाने के पास नबाव साहब रोड शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह शाम के समय सडक़ पर खड़ा हुआ था इतने में पंकज पुत्र परशुराम धाकड़ निवासी फतेहपुर अपने तीन साथियों के साथ आया और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा।
जब युवक ने उसे ऐसा करने से मना किया तो सभी ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। मामले में पुलिस ने मयंक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।