EMINENT SCHOOL की छात्रों से भरी बस ने कार में मारी टक्कर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गुरुद्वारा चौराहे शिवपुरी के पास एक स्कूल बस ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन कार चालक बच गया। मामले में पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दिग्विजय सिंह पुत्र महेन्द्रसिंह चंदेल निवासी शिवशक्ति नगर टीव्ही टॉवर रोड शिवपुरी ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 2:20 बजे वह अपनी कार से किसी काम से जा रहे थे तभी गुरुद्वारा चौराहे के पास एक बच्चों से भरी ऐमीनेंट पब्लिक स्कूल की बस ने ड्रायवर साइड से टक्कर मार दी। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी छात्र को चौटे आई। दिग्विजयसिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरु कर दी है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!