यशोधरा राजे से मंत्रालय छीनने वाले आईएएस को मनचाही पोस्टिंग

Updesh Awasthee
0
भोपाल। कै​बिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से उद्योग विभाग छीन लेने वाले आईएएस अफसर पर सीएम शिवराज सिंह अब भी मेहरबान हैं। ताजा प्रशासनिक सर्जरी ने सुलेमान को उनकी मनचाही पोस्टिंग दी गई है। जबकि सीएम शिवराज सिंह ने इस सर्जरी में ध्यान रखा कि कोई मंत्री नाराज ना हो। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के वर्तमान कार्यकाल में उनसे उद्योग विभाग का वापस लिया जाना बड़ी घटना मानी जाती है। 

एमएसएमई अलग किए जाने के बाद मो. सुलेमान के पास केवल उद्योग विभाग रह गया था। इस विभाग का ज्यादा काम एमएसएमई के पीएस कांताराव के पास था। सुलेमान लंबे समय से अपनी पसंद के विभाग पीडब्ल्यूडी में पोस्टिंग के लिए प्रयासरत रहे हैं। वे पहले भी लोक निर्माण विभाग में काम कर चुके है।

सरकार ने उन्हें उद्योग के साथ लोक निर्माण विभाग का पीएस बनाकर उन्हें और मजबूत ब्यूरोक्रेट की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है। वहीं मध्यप्रदेश भवन में विशेष आयुक्त आईसीपी केशरी को सरकार ने दुबारा उर्जा विभाग के प्रमुख सचिव की भी जिम्मेदारी दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!