जननी एक्सप्रेस ने युवक को उडाया, घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नदावर में एक जननी एक्सप्रेस के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सडक़ पर जा रहे एक युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। इस बात की शिकायत घायल युवक ने बामौरकलां थाने में की। जहाँ पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार लाखनसिंह पुत्र कमलेश भट्ट ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 15 नवंबर को दोपहर के समय वह अपने खेत पर जा रहा था तभी पीछे से तेज र तार में आ रही जननी एक्सप्रेस के चालक ने तेजी से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। इतना ही नहीं टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित वहां से भाग गया। 

घायल अवस्था में पड़े लाखनसिंह को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां उपचार के बाद सही होने पर बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!