बाईकर्स बदमाशों ने जेसीबी के ड्रायवर को लूटा, बस आई तो भाग गए

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना क्षेत्र धर्मपुरा गांव जा रहे एक जेसीबी के ड्रायवर का रास्ता रोककर तीन की घटना को अंजाम दिया। इस घटना की सूचना फरियादी ने सीहोर थाना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर तीन अज्ञात बाईकर्स पर लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र धनपाल सिंह कुशवाह उम्र 25 वर्ष निवासी धर्मपुरा थाना अमोला जो कि झांसी में किसी कंपनी में जेसीबी चलाता है। बीते रोज राकेश झांसी से अपनी सैलरी लेकर अपने घर आ रहा था। तभी बस से उतरकर उक्त युवक अपने घर धर्मपुरा पैदल जा रहा था। 

तभी सोनार रोड़ ग्राम गनियार के पास तीन अज्ञात बाईकर्स बदमाशों ने राकेश को रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए राकेश के मोबाइल सहित 17 हजार 500 रूपए लूटकर मारपीट करने लगे। तभी पीछे से बदमाशों को बस आती हुई दिखाई दी तो आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। 

इस घटना की सूचना लुटे-पिटे युवक ने सीहोर थाने में की। जहां पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ धारा 392, 34 ताहि, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपीयों की तलाश में जुट गई है।  

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!