चोरी की नियत से घर में घुसा, पहचाना तो भाग गया

NEWS ROOM
0
बदरवास। जिले के पुलिस थाना बदरवास में एक चोर ने अपने ही गांव में ही चोरी करने की योजना बनाई और एक घर में वह प्रवेश भी कर गया तभी मकान मालिक की आंख खुल गई और उसने चोर को पहचान लिया। इस पर पहचाने गए चोर के विरूद्ध फरियादी ने पुलिस थाना बदरवास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।  
 
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बदरवास में फरियादी जगदीश पुत्र राजधर यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बूढ़ाडोंगर ने बताया कि वह रात में परिजनो के साथ अपने घर में सोया हुआ था। रात करीब 12 बजे के बाद घर में किसी के आने की आहट हुई तो जगदीश ने बिजली जलाई तभी देखा कि उसके घर में चोरी की नियत से ग्राम बूढ़ाडोंगर का ही आरोपी फूलसिंह पुत्र गोपाल यादव उम्र 38 वर्ष नजर आया। 

जिस पर फरियादी जगदीश द्वारा चोर की पहचान हो जाने पर आरोपी फूलसिंह मौका पाकर वहां से भाग गया। बाद में पुलिस थाना पहुंचकर फरियादी जगदीश ने पहचाने गए चोर के विरूद्ध धारा 457 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!