पिछोर।
पुलिस थाना पिछोर में एक नव विवाहिता के साथ आरोपी युवक ने बुरी नियत से
महिला को पकडक़र उसके छेड़छाड़ की और मौके से भाग खड़ा हुआ। छेड़छाड़ की
शिकार हुई महिला ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिस पर
पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी
के अनुसार पुलिस थाना पिछोर में एक 23 वर्षीय युवती अपने घर में काम कर
रही थी। तभी आरोपी कमलेश लोधी निवासी ग्राम गरैठा आया और उसने महिला को
पीछे से बुरी नियत से पकड़ लिया और महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए
जोर-जबर्दस्ती करने लगा।
जब
युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने दबाब बनाने का प्रयास किया लेकिन महिला
के विरोध के आगे वह टिक ना सका और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर मौके से
भाग गया। इस घटना की शिकायत पीडि़ता ने पिछोर थाने में की। जहां पुलिस ने
आरोपी कमलेश लोधी के विरूद्ध धारा 354 व एससी एसटी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध
करा दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।