संविधान हमारी आजादी और खुशहाली के वायदे का दस्तावेज: प्रहलाद भारती

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शास.एस.एम.एस. पी.जी. कॉलेज के विधि विभाग द्वारा (संविधान दिवस) के उपलक्ष्य में विवेकानंद सभागार में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उदबोधन में पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि संविधान हमारी आजादी और खुशहाली के वायदे का दस्तावेज है। संविधान हमको सपने देखने और उन सपनों के मुताबिक देश और समाज का निर्माण करने की आजादी देता है। संविधान की चर्चा में हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हम देश और समाज को कर्तव्यों के प्रभुत्व की दिशा में किस प्रकार ले जा सकते हैं।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने कहा कि संविधान आधारभूत दस्तावेज है। हमारे देश मे संविधान सर्वोपरि है। हिन्दुस्तान विविधत्ताओं से भरा देश है। हम सबको बांधने की ताकत संविधान में है, हम सबको बढ़ाने की ताकत संविधान में है। संविधान की ताकत से देश को ताकत मिलती है। हर नागरिक का संविधान की आत्मा से जुड़ाव होना चाहिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस.एच. कुरैशी ने स्वागत भाषण दिया। 

व्याख्यान कार्यक्रम में लॉ स्टूडेंट्स के रूप में प्रियंका भोला, आदित्य राज पाण्डेय, आकांक्षा जाधव, वैशाली दांगी, करिश्मा भोला, शशि कुशवाह, कांक्षी जैन, प्रांजिल भार्गव, अमित राजावत ने संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन प्रो. दिग्विजय सिंह सिकरवार ने किया। कार्यक्रम मेंं रक्षित निरीक्षक अरविन्द सिकरवार, लॉ फैकल्टी महेंद्र कुमार,  दिग्विजय सिंह सिकरवार, प्रो.एस.एस.खण्डेलवाल, प्रो.नारायण विश्वकर्मा, रामजीदास राठौर, नरेंद्र राणा, तरुण सेंगर, संजय चौधरी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, छात्रसंघ सचिव अमित दुबे, सह सचिव अंजना राठौर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!