शिवपुरी। मध्यप्रदेश के प्राइवेट कॉलेज में छात्र संघ चुनाव हुए मध्यप्रदेश शासन ने दो माह पहले ही आदेश निकाल दिए थे जिसमें 25 को नामांकन एवं 27 को पदाधिकारियों के लिए मतदान होने थे। शिवपुरी जिलेे में 17 महाविद्यालयों में चुनाव होना था एवं जिसमें से सिर्फ 5 महाविद्यालयों में पदाधिकारीयों बनना था जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की जीत हुई जिन कॉलेज में पदाधिकारी नहीं बने सिर्फ सीआर बनना था।
सभी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सीआर बने एवं जिन कॉलेज में पदाधिकारी बनने थे उसने एव्हीपी की जीत हुई। जिन कॉलेज में पदाधिकारियों के लिए चुनाव हुए वो सिद्धी विनायक नरवर, डीएस कॉलेज बैराड़, बदरवास एवं करैरा कुल 5 प्राइवेट कॉलेज थे एवं 12 कॉलेज में सिर्फ सीआर बने हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।