बैराड़। जिले के बैराड़ के डाबरपुरा गांव में एक 2 साल का मासूम खेलते-खेलते पानी में गहरे टैंक में गिर गया। चूंकि आसपास कोई नहीं था इसलिए बालक को किसी ने नहीं देखा। बाद में घर के सदस्य की नजर टैंक पर पड़ी तो बालक उसमें तैरता हुआ मिला, जिस पर उसे तुरंत टैंक से बाहर निकाला और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और उसकी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार बैराड़ के डाबरपुरा गांव का रहने वाला 2 साल का विराट पुत्र घूमन बेडिय़ा सोमवार को दोपहर में खेलते-खेलते पानी के टैंक में जा गिरा। घटना के दौरान मौके परक ोई नहीं था। बाद में जब कुछ देर बाद मां ने बच्चे को टैंक में देखा तो विराट बेहोश था और उसकी हालत मरणासन्न थी। उसे परिजन तुरंत शिवपुरी लेकर आए और एमएम अस्पताल में भर्ती करवाया यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। थोड़े ही देर बाद विराट को होश आ गया और उसकी जान बच गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।