कटने जा रही भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के  कोलारस थाना क्षेत्र के  एबी रोड़ पर स्थित शिवनाथ ढाबे पर बीती शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से एक ट्रक को पकडक़र उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक में 15 भैंसे निर्दयता पूर्वक भरी हुई थीं और आरोपी उक्त भैंसों को गुना से भरकर आगरा के कत्लखाने में ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 मध्यप्रदेश कृषि पशु परिक्षण अधिनियम की धारा 6 (क), 66/192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कल शाम कोलारस पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रक  क्रमांक यूपी 85 बाय 9200 में भैंसें भरकर शिवपुरी की ओर ले जाया जा रहा था। इस सूचना पर पुलिस ने एबी रोड़ पर स्थित शिवनाथ ढाबे के पास चैकिंग लगाकर ट्रक को पकड़ लिया और ट्रक चालक पवन पुत्र गुलाब सिंंह जाटव निवासी किरावली थाना अछनेरा जिला आगरा उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त भैंसों को आगरा ले जा रहा है। बाद में पुलिस ने सभी भैंसों को ट्रक से उतारकर मुक्त करा दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!