जिसके प्यार में घर छोड़ा, उसी के दोस्तों ने गैंगरेप कर डाला

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुर में एक युवती ने अपने प्रेमी और उनके दोस्तों पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा और उसके साथ लगातार गैंगरेप करते रहे। हांलाकि पुलिस ने इस मामले में युवती की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ बलात्कार सहित अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार रूचि पुत्री राजाराम वंशकार परिवर्तित नाम उम्र 19 वर्ष बीते दो वर्ष पूर्व आरोपी जितेन्द्र लोधी शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। युवती के चले जाने पर परिजनों ने युवती की गुमशुदगी मायापुर थाने में दर्ज कराई।

बीते रोज युवती लौटकर घर वापिस आई और मायापुर थाने में जाकर बताया कि आरोपी जितेन्द्र लोधी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने युवती को बीते 2 माह से अलग-अलग जगह पर रखा। जहां आरोपी और उसके दो दोस्त बिट्टू पुत्र अमर लोधी,रिंकू लोधी ने मिलकर उसके साथ सामुहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। 

युवती जैसे तैसे आरोपीयों के चंगुल से छूटकर बापिस आई। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर तीनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 376(2) डी 363,366,506,34, 344 ताहि 3(2) 5 क एसएटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताए गए है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!