त्याग, वात्सल्य की प्रतिमूर्ति रहीं है राजमाता: सुशील रघुवंशी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। राजपथ को छोडक़र लोकपथ को अपनाकर, लोकमाता बनी कैलाशवासी विजयाराजे सिंधिया ने अपना संपूर्ण जीवन राजसी वैभव को त्यागकर राष्ट्र व समाज को अर्पित करने वाले हमेशा अनुकरणीय होते हैं ऐसी ही राजमाता जी ने पं. दीनदयाल जी के अंत्योदय को आगे बढाने का कार्य अपनी निजी संपत्ति को शिक्षा व समाज के लिए दान दे दी कई महाविद्यालय, विश्वविद्यालय आज उन्हें की दी हुई जमीन पर बने हैं। उक्त उदगार भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने राजमाता जी की जयंती पर भाजपा कार्यालय में व्यक्त किए। 

भाजपा नगर मंडल शिवपुरी द्वारा कैलाशवासी राजमाता जी की जयंती को सेवा कार्य कर मनाई गई जिसमें सुबह 9 बजे भाजपा कार्यर्कर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में पहुंचकर मरीजों व उनके सहयोगियों को फल वितरण किया गया। इसके उपरांत शहर के हृदय स्थल माधव चौक हनुमान मंदिर पर प्रभूजियों को भोजन, फल, व जूस पिलाया तत्पश्चात 11 बजे भाजपा कार्यालय पर जयंती कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने राजमाता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रति हमेशा वात्सल्य की प्रतिमूर्ति रही है। 

प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ स्नेह व प्यार प्रदान करती रही है। जयंती को संबोधित करते विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि उनके व्यक्तित्व को शब्दों में कहना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा है। जीवन पर्यन्त वह पदों को छोडक़र हमेशा भाजपा के लिए जीवन दिया। जयंती को जिला उपाध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चों का ध्यान रखती है वहीं स्नेह कार्यकर्ताओं के प्रति राजमाता जी का हमेश रहा है वह इस क्षेत्र को उनका नेतृत्व मिला।

जयंती के कार्यक्रम में मंशापूर्ण मंदिर पर सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री हरिओम राठौर द्वारा किया एवं आभार डॉ. विजय खन्ना ने किया इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष तेजमल सांखला, राजकुमार खटीक, देवेन्द्र श्रीवास्तव, ओमी जैन, नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, हेमंत ओझा, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, बृजेश बिरथरे, भागीरथ कुशवाह, अशोक बाबा, मुकेश चौहान, सोनू बिरथरे, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती बीनू शर्मा, धनपाल यादव, गगन खटीक, अनुराग अष्ठाना, अरूण शर्मा, राजकुमार शर्मा, संदीप भार्गव, विपुल जैमिनी, नीलम बघेल, पूनम पुरोहित, पूजा बुंदेला,संजय गौतम, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, शौरभ समाधिया आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!