गुण्डागिर्दी करने भाड़े पर ले गए बुलेरो, ड्रायवर ने मना किया तो फोड़ डाले कांच

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टकटकी में गुण्डागिर्दी करने किराए की बुुलेरों करके ले गए आरोपी ने क्राईम करने के बाद गाड़ी में नहीं बैठने से नाराज युवक ने बुलेरों में पत्थर मार दिए। जिससे बुलेरों के कांच चकनाचूर हो गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज गोलू लोधी निवासी सिरसौद चौराहे का विवाद टकटकी गांव में किसी से हो गया था। जिस पर गोलू ने सिरसौद चौराहे से ही आशीष पुत्र रमेश रघुवंशी की बुलेरों कार का किराए पर लिया और अपने साथियों के साथ टकटकी गांव में जा पहुंचा। इस विवाद के बारे में आरोपी ने कार के मालिक को नहीं बताया।  

टकटकी गांव में पहुंचकर गोलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ हाथापाई की और भागने लगे। तभी बुलेरों के ड्रायवर ने अपराधकर भागने से इंकार कर दिया तो आरोपी गोलू को गुस्सा आ गया और उसने पत्थर उठाकर बुलेरो में मार दिए। जिससे बुलेरों के कांच चकनाचूर हो गए। 

इस बात की शिकायत गांडी के मालिक आशीस पुत्र रमेश रघुवंशी उम्र 28 वर्ष ने पुलिस थाना करैरा में की। जहां पुलिस ने आरोपी गोलू लोधी के खिलाफ धारा 336, 323, 427 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!