करैरा : जिले के करैरा थाना क्षेत्र के झण्डा गांव में एक युवक के सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने घर में रखे सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी पार कर दी। इस घटना की सूचना फरियादी युवक को घर लौटने पर लगी। इस मामले में पुलिस ने फरियादी युवक की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार महाराज सिंह पुत्र नाथूराम लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी झण्डा अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। तभी सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने घर में रखे सोने चांदी के जेवर सहित नगदी पार कर दी। इस घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।