पिछोर। जिले के पुलिस थाना पिछोर क्षेत्र में एक युवक की घर के बाहर खड़ी बाईक को अज्ञात चोर ने चुरा लिया और लेकर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी जब फरियादी को लगी तो वह पुलिस थाना पिछोर पहुंचा और अज्ञात चोर के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई।
थाना पिछोर में फरियादी महेन्द्र कुमार पुत्र स्व.नारायण प्रसाद पचौरिया निवासी पिछोर ने बताया कि वह अपनी बाईक हीरो होण्डा डीलक्स क्रं.एमपी 33 एमजी 9737 को घर के दरवाजे के बाहर खड़ा कर कुछ काम से अंदर गया हुआ था। जब वह कुछ देर बाद ही लौटकर आया तो देखा कि उसके घर चांदनी चौक के सामने पिछोर से किसी अज्ञात चोर ने बाईक को चुरा लिया और वह गायब थी।
काफी खोजबीन के बाद भी जब महेन्द्र को बाईक नहीं मिली तो उसने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।