कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार क्षेत्र में एक आयशर ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण राह चलता युवक घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया लेकिन उसकी पहचान हो जाने के कारण फरियादी ने नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना इंदार में फरियादी कप्तान पुत्र मातादीन यादव उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम देवरी ने बताया कि वह अपने घर की ओर जा रहा था तभी देवरी रोड़ पर उसे आरोपी आयशर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और मौके से दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।
फरियादी कप्तान द्वारा आरोपी की पहचान कर लिए जाने के कारण वह सीधा पुलिस थाना इंदार पहुंचा और आरोपी आयशर ट्रैक्टर चालक रामकुमार पुत्र नन्हें यादव निवासी देवरी के विरूद्ध धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।