बदरवास। जिले के पुलिस थाना बदरवास क्षेत्र में एक महिला ने अपने घर में रखी फसल और तीन पीतल की परांत चुराने को लेकर आरोपी के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में ले लिया है।
थाना बदरवास में महिला मुन्नी बाई पत्नि नत्थाराम जाटव उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम दीगोद ने बताया कि वह अपने घर में मौजूद थी इस बीच घर में चुपके से आरोपी बलबीर पुत्र दौजा जाटव निवासी दीगोद आया और उसने घर में रखी 1.5 कुंटल की चना की फसल व तीन पीतल की परांते चुरा ली जब महिला को यह पता चला कि वह पुलिस थाना बदरवास पहुंची और आरोपी के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।