रात के अंधेरे में दरवाजे पर दी दस्तक, पति समझ कर खोला दरवाजा, कर डाला गैंगरेप

0
शिवपुरी। पुलिस थाना देहात क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ तीन युवकों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और बाद में उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में ले लिया है। थाना देहात में फरियादी महिला रामबती पत्नि रामजी लाल(परिवर्तित नाम) उम्र 25 वर्ष निवासी थान देहात ने बताया कि वह आदिवासी मोहल्ले में रहकर अपने घर में थी महिला के साथ उसकी बड़ी बहिन सरोज(परिवर्तित नाम) व दो छोटे लडक़े थे पति बीते 10 दिन पूर्व से ग्राम डोंगई में मजदूरी करने गया हुआ था और घर पर कोई नहीं था। 

इसी बीच 3 सितम्बर की रात 12 बजे कमरे की कुंदी बजी तो महिला रामबती ने सोचा उसका पति आया होगा, जिस पर उसने कुंदी खोली तो कमरे में तीन युवक अंदर आ गए जिसमें दो युवक उसकी बड़ी बहिन सरोज को बाहर ले गए तो वहीं दूसरी ओर कमरे में पहले नरेश रावत निवासी थाना देहात ने बलात्कार किया, इसके बाद उसके साथ आए उसके दो और सहयोगी सुनील यादव व अर्पित शर्मा निवासी थाना देहात ने भी इस आदिवासी महिला को दुष्कर्म का शिकार बनाया। 

महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर आरोपियों ने उसे डराया, धमकाया ओर जान से मारने की धमकी दी। बाद में महिला रामबती जैसे-तैसे पुलिस थाना देहात पहुंची जहां पुलिस में तीनों आरोपियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने तीनों आरोपियों नरेश रावत, सुनील यादव व अर्पित शर्मा के विरूद्ध धारा 376डी, 452,506,34 ताहि,3(2)5, एससी एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म कर सभी तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!