अफवाह का दौर जारी: अब बैराड में कट रही है, सोन की चुटिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। इस देश में अफवाहो पर आसानी से विश्वास कर लिया जाता है। 3 साल पूर्व सिलबट्टा अपने आप टकने लगे तो लोगो ने कोई दैविय प्रकोप और जादू टोना समझ कर अपने-अपने घरो से सिलबट्टे घरो से बहार फैक दिए थे, अब देश में महिलाओ की चोटी अपने आप कट रही है। चोटी कटने को लेकर कई तरह की अफवाहो ने जन्म ले लिया है, कल तक श्योपुर में चोटी कटने की खबर आईं थी, जो आज बैराड की गायत्री कालोनी में एक महिला की चोटी आज दोपहर को जब कट गई जब वह अपने पति के साथ बैठकर टीवी देख रही थी। 

बैराड में इस घटना के बाद कई अफवाहो का दौर जारी हो गया। अफवाह में सबसे ज्यादा अफवाह यह फैल रही है कि जिसकी चोटी कट गई है उसकी मौत हो सकती है,इस मुह जुबानी व्हाटसएप के बाद इस शंका और अशंका से बचने के लिए बैराड में एक और खबर मुह जुबानी व्हाटसएप हो गई कि इससे बचने के लिए अगर अपनी चोटी को खंडित कर दो, मतलब अपने हाथ से अपनी चोटी काट लो तो चोटी नही कटेगी। 

अफवाह पर विश्वास करते हुए बैराड की गायत्री कालोनी में रहने वाली 4 दर्जन महिलाओ ने सोन की चोटी काट ली है। हमारे खबरची ने बताया कि महिलाए इस अंशका से बचने के लिए स्वयं अपनी चोटी के 2-4 बाल अपने हाथ से काट रही है, ऐसा करने पर उनकी चोटी अब कोई बुरी शक्ति उनकी चोटी नही काटेगी। 

हालाकि इस खबर की कोई पुष्टि नही है। कोई भी महिलाए अपनी चोटी इस खबर को पढ कर काटे इसका समर्थन शिवपुरी समाचार डॉट कॉम नही करता है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!