पहले प्यार+जमकर मस्ती+फिर प्यार से धोखा +विरोध+मारपीट=एफआईआर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम एरावन में एक युवक को प्रेमिका द्वारा बेवफाई मिलने पर अभद्रता करना महंगा पड़ गया। इस बेबफाई के चलते दोनो परिवारों में मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है दोनो प्रेमीयों की रास लीला हमेशा गांव में चर्चा का विषय बनी रहती है। 

जानकारी के अनुसार रूपबति पत्नि रामसिंह आदिवासी उम्र 21 वर्ष का प्रेम प्रंसग गांव के ही सुशील पुत्र मोहर सिंह वैश्य के साथ चल रहा था। बीते रोज सुनील अपनी प्रेमिका से मिलने गया उसके घर गया। जहां प्रेमिका ने उस प्रेमी को मिलने से मना कर दिया। जिससे प्रेमी को गुस्सा आ गया और सरेआम अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट कर दी। 

कुटी-पिटी प्रेमिका इस बात की शिकायत करने सुशील के घर पहुंची और सुशील के पिता को उक्त घटनाक्रम के बारे में बताया। पिता ने उक्त युवती को जातिसूचक गाली देते हुए वहां से भगा दिया। जब सुशील घर पहुंचा तो पिता ने उक्त युवती के घर आने की बात बतार्ई। जिसपर सुशील और अधिक क्रोधित हो गया और अचानक से प्रेमिका में आए बदलाब को सहन नहीं कर सका औैर अपने साथियों के साथ प्रेमिका के घर जा पहुंचा। 

इस पर आरोपी ने घर जाकर प्रेमिका का हाथ पकडक़र गालीगलौच करते हुए मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत प्रेमिका ने सतनबाड़ा थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपी सुशील वैश्य पुत्र मोहर सिंह, खुमान सिह पुत्र माधौ सिंह वैश्य, छुट्टन पुत्र माधौ सिंह वैश्य , मोहर सिंह वैश्य निवासी ग्राम ऐरावन के खिलाफ धारा 354,452,323,294,506,34 ताहि, 3(1)व(1), 3(1),2ब घ, 3(2)(व्ही) एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!