पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के पोहरी कस्बे में किले में निवासरत एक महिला के घर में ट्रक ड्रायवर घुस गया औैर महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी मौके से भाग गया। इस बात की शिकायत महिला ने पुलिस थाना पोहरी में की। जहां पुलिस ने आरोपी ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सबीना पत्नि इमरान खांन परिवर्तित नाम उम्र 35 वर्ष निवासी किला रोड़ पोहरी अपने घर में अपनी सास के साथ सो रही थी। पति की तबियत खराब होने के चलते इलाज के लिए ग्वालियर गया हुआ था। तभी पडौस में रहने बाला ट्रक ड्रायवर यूनुस उर्फ नत्थू खांन महिला को अकेला समझकर घर में आ घुसा और महिला को दबौच लिया।
महिला चिल्लाई तो महिला सास की नींद खुल गई। सास की नींद खुलते ही आरोपी मौके से भाग गया। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नत्थू खान के खिलाफ धारा 354, 457 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।