करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र ग्राम कूड में नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने इस मामले में मर्र्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रियंका यादव पत्नि रविन्द्र यादव उम्र 22 साल की शादी कुछ समय पहले हुर्ई थी। बीते रोज वह अपने घर के दूसरी मंजिल पर बने कच्चे मकान में म्यार से साड़ी का फंदा बनाकर लट गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
इस बात की जानकारी परिजनों को घर लौटने पर लगी। तो उन्होंने आनन फानन में महिला को टंगा देखकर तत्काल दिनारा थाने में सूचना जिस पर से पुलिस ने महिला के शव को फांसी के फंदे उतारकर शव विच्छेदन ग्रह भिजवा दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।