प्रशासन सहित और जनमानस ने मिलकर रोपे जिले में 1 लाख 20 हजार पौधे

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप प्रदश के सभी जिलो के साथ शिवपुरी जिले में आज वृहद स्तर पर पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनसामान्य द्वारा लगभग 01 लाख 20 हजार से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। पोहरी जनपद पंचायत के ग्राम भौराना में विधायक प्रहलाद भारती ने पौधरोपण के कार्यक्रम में भाग लिया। पौधरोपण कार्यक्रम में लगभग 2 हजार 500 से अधिक पौधे रोपित किए। 

कलेक्टर तरूण राठी ने शिवपुरी विकासखण्ड के ग्राम लालगढ़ सिद्धबाबा पहाड़ी पर करंज का पौधा रोपित कर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने कचनार का पौधारोपित किया। 

अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी रूपेश उपाध्याय ने जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री पारम सिंह रावत ने तहसीलदार श्री यू.सी.मेहरा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गगन वाजपेयी के साथ अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों ने भी पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। 

इस दौरान लालगढ़ में 250 से अधिक करंज, कचनार, अर्जुन आदि प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। कलेक्टर ने इस मौके पर ग्रामीणों से आग्रह किया कि उनके द्वारा जो पौधे रोपित किए गए है, उनकी परवरिश एवं सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दें। उन्होंने पौधो की सुरक्षा हेतु पौधरक्षकों के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ ग्राम कोटा में भी आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम में भाग लिया। 

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि जिले में आज बड़े पैमाने पर पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं अधिकारी एवं कर्मचारी ने बढ़चढक़र पौधरोपण के कार्यक्रमो में भाग लिया। उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण अंचलों में लगभग आज 1 लाख 20 हजार से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!