आम आदमी पार्टी जिला शिवपुरी की नवीन कार्यकारिणी घोषित

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष आलोक अग्रवाल द्वारा प्रदेश संगठन सचिव हिमांशु कुलश्रेष्ठ, जोन सहायक अभिजीत बाघ, जोन यूथ प्रभारी जयेंद्र सोमवंशी और जिला संयोजक पीयूष शर्मा की अनुशंसा पर शिवपुरी जिले की कार्यकारिणी की घोषित की गई। 

इस कार्यकारिणी से पूर्व से जिला शिवपुरी प्रवास पर आए पार्टी पदाधिकारियों ने पहले कार्यकर्ताओं की बैठक ली फिर नवीन तरीके से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल द्वारा कार्यालय से जारी कार्यकारिणी में शिवपुरी जिला संयोजक एड. पीयूष शर्मा (पूर्ववत),जिला सचिव जी एस सक्सेना, जिला सह संयोजक डी.एस.चौहान, विधानसभा संगठन प्रभारी पिछोर डी.एस.चौहान, विधानसभा संगठन प्रभारी शिवपुरी विपिन शिवहरे, विधानसभा संगठन प्रभारी करेरा आर.पी.सिंह परिहार, विधानसभा संगठन प्रभारी  पोहरी मनोहर शर्मा, जिला संयोजक (एससी,एसटी प्रकोष्ठ) सतीश खटीक, जिला संयोजक (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ)फिरोज खान को मनोनीत किया गया है। 

इस दौरान पार्टी के जिला संयोजक एड. पीयूष शर्मा ने पार्टी के सभी मनोनीत पदाधिकारियों को पार्टी में रहकर जनसेवा और पार्टी विस्तार के क्षेत्र में भविष्य में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए उतरोत्तर प्रगति करते रहने की शुभकामनाऐं दी। आयोजित बैठक में अध्यक्षता जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा और संचालन जी एस सक्सेना जिला सचिव ने किया। 

इसके बाद सभी विधानसभा प्रभारियों को आगामी रणनीतिक सूचनाये दी गई। बैठक में सादिक खाँन, सतीश खटीक, अब्दुल आरिफ, अमित योगी, हिमांशु शर्मा, शब्बीर खान, राजकुमार त्यागी और जितेंद्र ओझा आदि शामिल रहे। गौरतलब हो कि पूर्व मे आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी जिसका पुन: पुर्नगठन किया गया है और संपूर्ण जिले के पदाधिकारियों की घोषणा शिवपुरी प्रवास पर आए क्षेत्रीय संगठन मंत्री हिमांशु कुलश्रेष्ठ, जोन सहायक अभिजीत बाघ व ग्वालियर-चंबल जोन के युवा संगठन संयोजक जयेन्द्र सिंह सोमवंशी की मौजूदगी मे कार्यकारिणी की घोषणा की गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!