आरटीओ ने की स्कूल बसों की चैकिंग, एक बस जप्त

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के पोहरी रोड़ पर स्थिति स्कूल सेंट चाल्र्स की स्कूली बसों का निरीक्षण आरटीओं ने स्कूल पहुंचकर किया। जिस पर स्कूल बसों में स्टाफ द्वारा बसों के कागज, फिटनेस, बीमा सहित फास्ट किट और अग्रिशामक यंत्रों को चेक किया। जिस पर सभी बसों में पूरे कागज मिले। जिसे देखकर आरटीओ खुद चौंक गए कि आखिर इन स्कूल संचालकों मे आरटीओं का डर तो है जो पूरे मापदण्डों पर खरें उतरे। इस दौरान और स्कूलों की बसों की जांच की तो एक स्कूल की बस की आरटीओं ने फिटनेस निरस्त कर दी है। वही एक स्कूल की बस पर कोई भी कागज नहीं मिलने पर जप्ती की कार्यवाही की है। 

आज दोपहर लगभग 1 बजे शिवपुरी आरटीओ विक्रमजीत सिंह कंग,ट्राफिक प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह के साथ अचानक स्कूलों की बसों की चैंकिंग के लिए सेंट चाल्र्स स्कूल जा पहुंचे। जहां बच्चों की छुट्टी होने बाली थी। पहले तो आरटीओ को देखकर हड़ंकप मच गया। बाद में जब स्कूलों की बसों की चैंकिंग की तो सभी बस चालकों ने कागजाद दिखाए। आरटीओं ने सभी कागजों को गहन तरीके से चैक किया। तो सभी आरटीओ के मानकों पर खरे उतरे। ड्रायवर जरूर बिना ड्रेस के इन बसों को चला रहे थे। जिन्हें ड्रेस पहनने की हिदायत दी गई। 

स्कूलों से लौटने के बाद आरटीओं का दल बस स्टेण्ड के पास पहुंचा। जहां आर्दश स्कूल की एक बस को रोका और जांच की तो बस का ड्रायवर कोई भी कागज पेश नहीं कर सका। जिस पर आरटीओं ने उक्त बस को यातायात थाने में जप्त करा दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!