पति का आरोप: पडौसी महिला ने उसकी पत्नि और तीन बच्चों को बेच दिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिला अस्पताल में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अपने पड़ौस में रहने वाली एक महिला को पकडक़र उस पर उसकी पत्नी को बेचे जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बाद में कोतवाली पुलिस उक्त युवक और उसकी पड़ौसी महिला को लेकर कोतवाली ले आई जहां पुलिस उक्त महिला से पूछताछ करने में जुटी हुई है। युवक का आरोप था कि आरोपी महिला ने लोन का झांसा देकर उसकी पत्नी को बरगला लिया और उसे शिवपुरी नगर पालिका में एजेंट के तौर पर काम करने वाले किसी जोधा को बेच दिया है। उसकी पत्नी पिछले दो दिनों से लापता है और वह अपने साथ अपने तीन वर्षीय बेटे और एक वर्षीय बेटी को भी ले गई जिससे वह काफी परेशान है।

पीडि़त नंदराम जाटव निवासी दुबे नर्सरी शिवपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पूर्व पड़ौस में रहने वाली जमुना बाई उसकी पत्नी सखी जाटव को लोन दिलाने की कहकर घर से ले गई थी वह 3 वर्षीय पुत्र हरिओम व पुत्री नेहा 1 वर्ष को भी अपने साथ ले गई। उसके बाद से ही उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है जिससे उसका पूरा परिवार परेशान है। 

उसे आज ज्ञात हुआ कि जमुना बाई उसकी पत्नी को घर से ले गई थी तो उसने आज सुबह जमुना को उसके घर पर पकड़ लिया और उससे पूछताछ की तो जमुना ने बताया कि उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद वह जमुना को लेकर अस्पताल पहुंचा जहां उसकी पत्नी उसे नहीं मिली तो उसने हंगामा मचा दिया। यह देख वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों को कोतवाली ले आई। 

पीडि़त युवक नंदराम ने पुलिस को बताया कि जमुना बाई उसे गुमराह कर रही है जिससे उसे प्रतीत होता है कि जमुना बाई ने उसकी पत्नी को बेच दिया है। युवक ने बताया कि जमुना बाई उसे बता रही थी कि नगर पालिका में दलाली का काम करने वाला कोई जोधा नामक युवक के पास वह उसे लोन दिलाने ले गई थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!