सडक़ पर घायल अवस्था में पड़ा मिला युवक, अज्ञात टैक्सी चालक ने पहुंचाया हॉस्पीटल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के चौधरी मोहल्ले में निवासरत एक युवक सडक़ पर घायल अवस्था में मिला। जिसे किसी अज्ञात टैक्सी चालक जिला चिकित्सालय में छोडक़र चला गया। उक्त युवक का पता चला कि यह युवक पुरानी शिवपुरी के चौधरी मोहल्ला में रहने वाला कृष्णा भार्गव पुत्र राजकुमार भार्गव है सुबह उसके परिजनों को अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे उस समय कृष्णा बेहोशी की हालत में था जिस कारण यह ज्ञात नहीं हो सका कि उसके साथ क्या घटना घटित हुई है। हालांकि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं जिससे प्रतीत होता है कि वह किसी दुर्घटना का शिकार हुआ है।

जानकारी के अनुसार साढ़े तीन बजे एक टैक्सी चालक एक युवक को चोटिल अवस्था में अस्पताल में छोडक़र चला गया जहां आज सुबह अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे देखा और उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह बेहोशी की हालत में था ऐसी अवस्था में उक्त कर्मचारियों ने उसे आईसीयू में भर्ती करा दिया जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। 

थोड़ी देर के लिए उसे होश आया तो वह अपने परिजनों का मोबाइल नंबर बता सका जिससे उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना लगते ही परिजन अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि वह कल बंधन गार्डन में आयोजित एक विवाह समारोह शामिल होने बाइक से घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। 

उसकी काफी तलाश की गई जहां तक कि विवाह समारोह में शामिल हुए उसके अन्य मित्रों से भी जानकारी ली गई, लेकिन किसी ने भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी और आज सुबह अस्पताल से उन्हें फोन आया तो ज्ञात हुआ कि कृष्णा यहां भर्ती है। परिजन उसकी बाइक की भी खोजबीन कर रहे हैं वहीं पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है और कृष्णा के होश में आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!