खिडक़ी में से घुसे चोर, मोबाईल और नगदी पार

NEWS ROOM
0
बदरवास। जिला के बदरवास थाना क्षेत्र के जनपद पंचायत कॉलोनी में विगत रात्रि खिडक़ी के रास्ते से अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर गया और उसने वहां रखे दो मोबाइल और नगदी रूपये चोरी कर लिए। घटना की जानकारी कल सुबह मकान मालिक को लगी तो उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार मायाराम सगर का मकान जनपद पंचायत कॉलोनी में स्थित है। विगत एक जुलाई की रात्रि श्री सगर अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गए, लेकिन उन्होंने कमरे की खिडक़ी नहीं लगाई। रात्रि में कोई अज्ञात चोर ने खिडक़ी में लगी जाली को उखाड़ दिया और घर में प्रवेश कर चोर ने वहां चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। 

सुबह जब श्री सगर जागे तो उन्हें जाली उखड़ी हुई मिली जब उन्होंने कमरे में देखा तो वहां रखे उनके दो मोबाइल और कुछ नगदी रूपये गायब मिले। दोनों मोबाइलों पर उन्होंने कॉल लगाया तो वह बंद मिले। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!