सेकेंड वाइफ ने बर्बाद कर दी थी लाइफ, पिता-पुत्री ने सुसाइड कर लिया

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र में आज एक ह्दय विरादक घटना सामने आर्ई है। जहां अपनी दूसरी पत्नि द्वारा दिए गए धोके के चलते एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अपने पिता की मौत से दुखी मृतक की विवाहित पुत्री भी अपना आपा खो बैठी और उसने भी जहर का सेवन कर लिया। जिसे डायल 100 द्वारा जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां युवती की हालात बिगडती देख डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया। जहां युवती ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से गांव में शोक का माहोल बन गया है। 

जानकारी के अनुसार बृजेश उर्फ बिरजू परिहार उम्र 42 वर्ष निवासी मडवासा की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी इसके बाद बिरजू ने दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है कि बिरजू की दूसरी पत्नी अपने मायके से नहीं आ रही थी जिससे उसे अपनी पत्नि द्वारा प्यार में धोका होने का संदेह हुआ जिससे व्यथित होकर बिरजू ने बीती रात्रि कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। 

बिरजू की विवाहित 22 वर्षीय पुत्री मंटो अपनी मां को पहले ही खो चुकी थी अब पिता की मौत का दर्द वह सहन नहीं कर सकी और उसने भी कीटनाशन का सेवन कर लिया। मंटो की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

बताया गया है कि मंटो अपनी ससुराल नहीं जा रही थी और वह अपने मायके में ही रह रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक बिरजू किसी बीमारी से पीडि़त था और उसका कुछ समय तक कोटा में इलाज भी चला और वह शराब का आदी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!