शौच के लिए गई नाबालिग किशोरी से रेप, 5 दिन बाद मामला दर्ज

0
पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम केमखेड़ा में एक नाबालिग किशोरी के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते 2 जनवरी को पूर्वी पुत्री हरीओम लोधी परिवर्तित नाम उम्र 17 वर्ष अपने घर से शाम शौच के लिए गई हुई थी। तभी रास्ते में उसे आरोपी अमोल लोधी निवासी केमखेड़ा मिल गया और उसने किशोरी को अकेला देख कर दबौच लिया। आरेापी किशोरी को खेत में ले जाकर बलात्कार करता रहा। उसके बाद आरोपी ने किशोरी को छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। इस धमकी से किशोरी डर गई और पूरा घटनाक्रम अपने मन में ही रख लिया। 

बीते रोज किशोरी ने उक्त घटनाक्रम अपनी मां को बताया। परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी लगते ही किशोरी को लेकर मायापुर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरेापी अमोल लोधी के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!