अनियंत्रित ट्रेक्टर पलटा, एक की मौत, एक घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के चौरपुरा गांव के पास पुलिया पर एक ट्रेक्टर पलट जाने से ट्रेक्टर में सबार एक वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार सुमेरा पुत्र बमना आदिवासी उम्र 60 वर्ष निवासी इमलिया एक परचित के ट्रेक्टर में बैठकर अपनेा सुभाषपुरा से इमलिया जा रहा था। तभी रास्ते में चोरपुरा की पुलिया के पास हाईवे पर ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में सुमेरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धीरज पुत्र प्रह्लाद आदिवासी उम्र 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!