शिवपुरी। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा की बीते रोज सुभाष कॉलोनी में आयोजित बैठक में ओबीसी महिला मोर्र्चा की जिलाध्यक्ष के रूप में सीमा शिवहरे को मनोनीत किया गया है। जबकि कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा को बनाया गया।
अपने मनोनयन पर श्रीमती शिवहरे ने समाज में व्याप्त कुरूतियों को हटाने और आधुनिकता से जोडऩे पर जोर देते हुए कहा कि महिलायें घरों से बाहर निकलकर अपने अधिकारों और हक के लिए लडें और समाज में महिलाओं का स्थान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आरक्षण हमारा संवैधानिक अधिकार हैं।
इसे हमसे कोर्ई नहीं छीन सकता और हम समाज बन्धु मिलकर आरक्षण को समाप्त न होने दें। बैठक में पार्षद वीरेन्द्र शिवहरे के साथ श्रीमती अनीता शिवहरे, श्रीमती पिंकल शिवहरे अनीता राठौर, प्रतिभा सिंह सहित अनेकों महिलायें उपस्थित रहीं।
