GIRL FRIEND के चक्कर में WIFE को करता था प्रताणित मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप कॉलोनी में निवासरत जितेन्द्र तोमर ने अपनी गल्र्स फ्रेंड के जाल में फंसकर पत्नि को प्रताडि़त कर उसकी आए दिन मारपीट करता है। इतना ही नहीं उसे आरोपी ने घर खर्च देना भी बंद कर दिया जिससे परेशान होकर पीडि़ता ने अपने पति के खिलाफ प्रताणना का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ धारा 498 ए 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी जितेन्द्र तोमर का विवाह आशा तोमर के साथ हुआ था। उस समय आशा को ज्ञात नहीं था कि उसके पति की कोई और भी प्रेमिका है। पिछले लम्बे समय से जितेन्द्र उक्त प्रेमिका के जाल में फंसकर पत्नि को प्रताडि़त करने लगा और उसे घर खर्च के लिए भी परेशान करने लगा।

कर्ई बार पीडि़ता ने पति को समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उसकी न सुनते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी उस पर तलाक देने का भी दबाव बना रहा है। ऐसी स्थिति में पीडि़ता ने आरोपी को सबक सिखाने के लिए थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!