डेयरी का ताला तोडक़र नगदी ले उडा चोर

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम बमेरा में कल सुबह एक चोर ने गांव में मौजूद दूध डेयरी की शटर का ताला तोड़ दिया और गल्ले में रखे तीन हजार रूपए चोरी कर लिए। डेयरी मालिक ने चोरी का संदेह गांव के एक युवक पर जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। 

जानकारी के अनुसार हरीराम पुत्र रामदयाल लोधी गांव में दूध डेयरी संचालित करता है कल सुबह 4 बजे प्रतिदिन की तरह उसने डेयरी खोली और 4:30 बजे वह दूध वितरित कर डेयरी की शटर में ताला लगाकर नहाने के लिए अपने घर चला गया इसके बाद जब वह 6 बजे डेयरी पर पहुंचा तो वहां ताला टूटा हुआ पड़ा था और गल्ले में रखे तीन हजार रूपए गायब थे। 

डेयरी बंद करते समय हरिराम ने गांव के मनोज लोधी को वहां घूमते हुए देखा था जिस पर उसने संदेह जताते हुए थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। जिस पर पुलिस ने संदेही मनोज लोधी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!