एक ही सीसी का दो बार भुगतान, सचिव निलंबित, FIR के निर्देश

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीतू माथुर ने जनपद पंचायत पिछोर के ग्राम पंचायत दवियागोविंद में राशि आहरण करने के उपरांत भी सीसी निर्माण न कराए जाने के आरोप में ग्राम पंचायत के सचिव भानू प्रताप सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर और हरिशरण गुप्ता के विरूद्ध भी पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है। 

विदित हो कि ग्राम पंचायत दबियागोंविद के सचिव भानू प्रताप सिंह चौहान द्वारा ग्राम दवियागोविंद में पलटूराम परिहार के घर से लेकर बादाम पाल के घर तक सी.सी.रोड़ डालने के नाम पर दो बार क्रमश: 20 फरवरी 2017 को 01 लाख 40 हजार रूपए की राशि और 19 मार्च 2017 को 90 हजार रूपए की राशि एक प्रकार कुल 2 लाख 30 हजार रूपए की राशि ग्राम देवगढ़ निवासी हरिशंकर गुप्ता के खाते में भुगतान की गई।


जिसकी शिकायत होने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिछोर द्वारा स्थल निरीक्षण करने पर सीसी रोड़ का निर्माण कार्य शुरू न होने और मौके पर निर्माण सामग्री नहीं पाई गई। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!