मुख्यमंत्री के उपवास के खिलाफ मंगलवार को करेगी सदबुद्धि प्रार्थना

Updesh Awasthee
शिवपुरी। मख्यप्रदेश के मंदसौर जिले में किसानों द्वारा भाजपा सरकार को उनके वादा खिलाफी की याद दिलाने किये जा रहे आंदोलन के गोली के दम पर दबाने जिसमें 6 किसान शहीद हुये। शहीद किसानों की याद में शिवपुरी जिला किसान कांग्रेस 13 जून मंगलवार को 11 बजे मप्र की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री को ईश्वर सदबुद्वि दे इस हेतु गांधीजी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम मुख्यमंत्री को सदबुद्वि दे भगवान की धुन का गायन किया जायेगा।

भाजपा सरकार किसानों से किये गये वादे , हर किसान का कर्जा माफ और स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर सदबुद्वि प्रार्थना सभा करेगी और शहीद हुये किसानों को श्रदांजली दी जायेगी। इस आशय की जानकारी जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश रांठखेडा , ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र रावत एवं महंत रावत ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में दी। 

किसान कांग्रेस का यह कार्यक्रम पोहरी रोड, एमएम हॉस्पीटल चौराहा पर रखा गया है। जिसमें समस्त किसान कांग्रेस शामिल होगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवशी ने समस्त कांग्रेस जनों मोर्चा संगठन , कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित जन प्रतिनिधि , से अनुरोध किया है कि वह किसान कांग्रेस के इस प्रार्थना सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!