विश्व योग दिवस पर पटेल नगर पार्क में होगा योगासन

Updesh Awasthee
शिवपुरी। पटेल नगर पार्क विकास समिति द्वारा विश्व योग दिवस 21 जून पर वार्ड क्रमांक 31 पटेल नगर पार्क में वृहद योगासन किया जाएगा। योगासन के माध्यम से महिला पुरुष एवं बच्चों को योग क्रियाओं के बारे में जानकारी देकर निरोगी रहने के तरीके बताए जाएंगे। 

इसके साथ ही पटेल नगर पार्क में नियमित चलने वाली योग कक्षाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। विश्व योग दिवस पर आयोजित इस वृहद योगासन में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों से शामिल होने की अपील की गई है। यह जानकारी देते हुए पटेल नगर पार्क विकास समिति के संरक्षक अशोक अग्रवाल ने बताया कि व्यक्ति को निरोगी रहने के लिए योग बहुत आवश्यक है। 

महिला पुरुष बच्चों को इस योग क्रिया को अपने दैनिक जीवन में उतारना चाहिये। यदि हमने योग को दैनिक क्रिया में शामिल कर लिया तो निश्चित ही हम असाध्य बीमारियों पर भी काबू पा सकते हैं और हमारा मन भी शांत बना रहेगा। 

इसी के दृष्टिगत पटेल नगर पार्क में नियमित योग कक्षाएं संचालित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि विश्व योग दिवस 21 जून पर वृहद योगासन शिविर लगाया जा रहा है जिसमें योग की विभिन्न क्रियाओं के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने सर्व संबंधितों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!