दुकान पर बैठी महिला को शराबी ने दबौच लिया

NEWS ROOM
0
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम साडोरा में किराने की दुकान संचालित करने वाली एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने शराब के नशे में धुत्त होकर उसे गालियां दी और दबौच कर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। जब वह शिकायत करनेे थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं ली जिससे परेशान होकर वह एसपी कार्यालय पहुंची जहां अपना शिकायती आवेदन एसपी को सौंपा जिसकी जांच करने के बाद कल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 294, 506 के मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार शिखा परिवर्तित नाम उम्र 23 वर्ष निवासी साडोरा के साथ 12 जून को आरोपी राजपाल यादव ने उस समय छेड़छाड़ कर दी थी जब वह अपने पति की अनुपस्थिति में दुकान पर बैठी हुई थी। आरोपी शराब के नशे में धुत्त था जहां उसने पीडि़ता को गंदी-गंदी गालियां दी और उसके साथ जोर जबर्दस्ती की। 

बाद में ग्रामीणों के वहां एकत्रित हो जाने पर आरोपी उसे जानसे मारने की धमकी देकर भाग गया था। जिसकी शिकायत करने वह थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी। इस कारण वह शिवपुरी आर्ई और अपनी शिकायत पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय से की जिस पर एसपी ने पुलिस को जांच कर कार्यवाही करर्ने के निर्देश दिए और कल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!