फिल्मी स्टाईल में कार में डाला और कुएं में फैंक दिया

NEWS ROOM
0
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बामौर में 18 जून को कुएं में मिले गंभीर हालत में घायल युवक के मामले में पुलिस ने पीडि़त के बयानों के आधार पर गांव के पांच युवकों के खिलाफ धारा 323, 324, 346, 147, 148 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है उक्त घटना को अंजाम आरोपीयों ने पुरानी रंजिश के चलते दिया था। आरोपीगणों और पीडि़त के बीच पुरानी रंजिश को लेकर घटना से एक दिन पूर्व विवाद भी हुआ था। जिसे आरोपियों ने फिल्मी स्टाईल में जबरन जीप में डालकर एक खेत में ले गए जहां उसके साथ आरोपियों ने मारपीट की और उसे मरणासन्न हालत में कुएं में फैक कर भाग गए। 

विदित हो कि 17 जून को रात्रि 10 बजे बादल पुत्र प्रीतम सिंह यादव का विवाद आरोपीगण इंदर सिंह यादव, राजवीर सिंह यादव, छोटा अरविन्द यादव, लालू यादव, राकेश यादव और कमर जीत यादव से हो गया था। जहां आरोपियों ने उसकी मारपीट की और उसे फिल्मी स्टाईल में जबरन जीप में डालकर गांव के बाहर स्थित देवेन्द्र, रामवीर के खेत में ले गए और आरोपियों ने बादल पर फर्से और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत होकर जमीन पर गिर गया जिस पर आरोपियों ने उसे मृत समझकर वहां मौैजूद कुएं में फैंक दिया। 

दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों ने बादल को कुएं में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी कि जहां पुलिस ने बादल को बमुश्किल बाहर निकाला और उपचार हेतु बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। इस दौरान बादल बेहोशी की हालत में होने के कारण कुछ भी नहीं बता पाया, लेकिन जब उसे होश आया तो पुलिस ने उसके बयान लिए तब जाकर खुलासा हुआ कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!