शोक समाचार: युवा सर्राफा व्यवसायी सोनी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी लक्ष्मीनारायण सोनी गणेशखेड़ा बालों के सबसे छोटे सुपुत्र बृजेश सोनी का आज आकस्मिक निधन हो गया। श्री सोनी 32 वर्ष के थे। उनके निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गर्ई है। अनेक लोगों ने उनके निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

वृजेश सोनी पिछले एक दो दिन से बीमार चल रहे थे। उन्हें सीने में भारीपन महसूस हो रहा था। इस पर उन्होंने ग्वालियर के डॉक्टर से आज अपने आपको दिखाने का समय लिया था। सुबह नाश्ता करने के बाद जब वह ग्वालियर जाने की तैैयारी कर रहे थे। 

उसी समय उन्हें तेज बेचैनी महसूस हुई और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। परन्तु रास्ते में ही उनका निधन हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!