मोदी विचार मंच के स्थापना दिवस पर किया रक्तदान

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं होने पाये इसे इस दृष्टिकोण से नरेन्द्र मोदी विचार मंच संगठन के जिलाध्यक्ष हरीशंकर धाकड़ के निर्देशन में संगठन मंत्री कैलाश कुशवाह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में संस्था के एक दर्जन रक्तदाताओं ने रक्तदान कर संस्था का स्थापना दिवस मनाया। 

इस अवसर पर नरेन्द्र विचार मंच संगठन के संगठन मंत्री कैलाश कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों से ओतप्रोत यह संगठन जनसेवा और समाजसेवा के लिए समर्पित है। संपूर्ण जिले भर में संगठन का प्रसार हो इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। संगठन के 13 वे स्थापना दिवस को विशेष रूप से मनाए जाने को लेकर रक्तदान कर रक्त कोष की पूर्ती करने का कार्य किया गया है। 

जिससे अस्पताल में रक्त के अभाव में किसी भी मरीज को जान न जाने पाए। इस दौरान नरेन्द्र मोदी विचार मंच संगठन के जिला उपाध्यक्ष रामसेवक किराड़, हरनाम सिंह, शिशुपाल, बादल किरार, अरविन्द धाकड़, संजय धाकड़, धर्र्मेन्द्र किरार, अंकुश राजेड़ा, विशाल बरैया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे। जिन्होंने मिलकर रक्तदान कर संस्थान का स्थापना दिवस मनाया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!