नृत्य के लिये वीडियो शूट ऑडिशन आज -दुर्गामठ में प्रात: 10 से होगा ओडीशन

0
शिवपुरी। यू टयूब पर एक करोड़ से अधिक दर्शक बटोरनी वाली यू टयूब स्टार अदिति सक्सेना अपने अगले नृत्य के वीडियो की शूटिंग के लिये आज 23 जून 2017 को दुर्गामठ में प्रात: 10 बजे से ऑडिशन लेंगी। इस ऑडीशन में नगर की युवा नृत्यांगनाओं को यू टयूब पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जायेगा। नृत्य में विधिवत प्रशिक्षित अथवा कत्थक या अन्य किसी शास्त्रीय नृत्य में प्रशिक्षित बालिकाओं को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है अदिति सक्सेना के द्वारा अपलोग फिल्मों के लोकप्रिय गीतों पर कोरियो ग्राफ किए गये नृत्यों को लाखों दर्शकों के द्वारा देख कर पसंद किया जा रहा है। अभी हाल ही में उनके द्वारा कोरियो ग्राफ एवं प्रस्तुत किये गये फिल्म सुलतान के नृत्य ''बेबी को बेस पसंद है'' को एक करोड़ दर्शकों द्वारा देख कर पसंद किया गया है। उनके द्वारा किये गये नृत्यों को यू टयूब पर अदिति सक्सेना लिंक पर जा कर देखा जा सकता है। 

कत्थक नृत्य सम्राट बिरजू महाराज के अग्रज शम्भू महाराज के सुपुत्र राममोहन महाराज से भी कत्थक-नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अदिति देहली डांस एकेडमी की प्रतिष्ठित नृत्य निर्देशिका रही है और दिल्ली के अनेक प्रतिष्ठित नृत्य समारोह में भी अपनी नृत्य प्रस्तुतियों के साथ अनेक नृत्यों की कोरियो ग्राफी की हैं। 

इन्होंने आर्ट ऑफ लीविंग के गुरु स्वामी रविशंकर महाराज के विश्व-विख्यात समारोह में भी एक हजार कत्थक नृत्यांगनाओं के साथ अपनी नृत्य प्रस्तुति दी है साथ ही हाइकोर्ट नई दिल्ली के स्वर्ण जयंति समारोह में आपके द्वारा तैयार नृत्यों को भी भूरि-भूरि प्रशंसा प्राप्त हो चुकी हैं। अदिति अपनी प्रतिभा का प्रकाष भारत के बाहर हांगकांग में भी बिखेर चुकी हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!