बाईक और ट्रक की भिंडत में दो की मौत एक घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाठक होटल के समीप बीती रात एक ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे में अपनी बहन के यहां से लौट कर आ रहे एक भाई और उसके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भांजा गंभीर रुप से घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के ग्राम कन्हार निवासी संजय पुत्र चंदन सिंह बघेल उम्र 24 साल ग्राम सेसई में अपनी बहन के यहां आया हुआ था संजय अपनी बहन के यहां से लौटकर बाइक से सुभाषपुरा अपनी दूसरी बहन के यहां जा रहा था तभी उनकी मोटरसाइकिल की भिड़ंत सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 15 सीटी 5814 से हो गई।

यह भिडंत  इतनी भीषण थी की बाइक क्रमांक एमपी 33 एमएच 3118 पर सवार संजय और उसका दोस्त पंजाब सिंह पुत्र भोगीराम नायक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ग्राम सुभाषपुरा निवासी संजय का भांजा सुरेंद्र सिंह बघेल पुत्र बनवारी बघेल गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है घटना की सूचना लगते ही मौके पर सतनवाड़ा थाना पुलिस पहुंच गई जिसने मृतकों को पीएम हाउस तथा घायल को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर ट्रक को छोडक़र मौके से फरार हो गया पुलिस ने ट्रक को जप्त कर मामला दर्ज कर लिया है
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!