ट्रेक्टर पलटने से भाई की मौत बहन घायल

Updesh Awasthee
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बामौर में आज सुबह ट्रेक्टर पलट जाने से ट्रेक्टर चला रहे युवक की ट्रेक्टर के नीचे दबने से मौके पर मौत हो गई जबकि ट्रेक्टर में बैठी उसकी बहिन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार मृतक सुनील पुत्र रामनारायण धाकड़ उम्र 16 वर्ष निवासी बामौर सुबह करीब 9 बजेे अपनी बहिन बबली के साथ खेत पर काम करके वापिस गांव लौट रहा था। घटना के समय  सुनील ट्रेक्टर चला रहा था जबकि उसकी बहिन ट्रेक्टर पर सवार थी। 

इसी दौरान गांव के पास स्थित रेलवे पटरी के नजदीक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे सुनील ट्रेक्टर के नीचे दब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बबली ट्रेक्टर से गिर जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बदरवास लाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में शिवपुरी रैफर कर दिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!