शहर से किशोरी गायब, अपहरण का मामला दर्ज

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के जबाहर कॉलोनी निवासरत एक किशोरी बिना बताए घर से गायब हो गई। इस बात की सूचना किशोरी के परिजनों ने देहात थाना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन के अनुसार अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार प्रीति पुत्री हरी परिहार परिवर्तित नाम उम्र 16 वर्ष बीते रोज दोपहर अपने घर पर परिजनों के साथ सो रही  थी। तभी परिजनों की आंख लग गई। देखा तो प्रीति गायव थी। परिजनों ने पडौस में प्रीति को तलाशा जब नहीं मिली तो परिजनों ने रिस्तेदारी में किशोरी को खोजा। जब कही नहीं मिली तो परिजनों ने देहात थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। 

जहां पुलिस ने किशोरी के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है किशोरी का प्रेम प्रंसग चल रहा था। जिसके चलते उक्त किशोरी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई है। हांलाकि अभी इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस युवती की खोज में जुट गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!